रांची : झारखण्ड में फ़िलहाल कुछ न कुछ राजनीतिक हलचल चल ही रही है। इसी ट्विटर से खुलासा हुआ है की झारखण्ड में भाभीजी का राजतिलक होने वाला है। भाभीजी से तालुख शायद यहाँ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की पत्नी कल्पना सोरेन से हैं। और यह खुलासा किया है गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है “झारखंड में भाभी जी के ताजपोशी की तैयारी,परिवारवादी पार्टी का बेहतरीन नुस्ख़ा गरीब के लिए”
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खनन मामले में मुश्किल फंसे हुए है। खनन मामले में चुनाव आयोग मुख्यमंत्री के खिलाफ ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के केस को सही ठहराते हुए उनके खिलाफ फैसला सुना सकता है। जिससे उनकी विधायकी जा सकती है और वहां उपचुनाव भी हो सकते हैं। ऐसे में ट्विटर के जरिये निशिकांत दुबे के ट्वीट से ये अटकलें तेज हो गयी हैं की मुख्यमंत्री अपने पत्नी कल्पना सोरेन को झारखण्ड की मुख्यमंत्री बनाने की सम्भावना तलाश रहें हैं।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्विटर पर दावे के साथ बताया था की बरहेट और दुमका विधानसभा सीट पर जल्द उपचुनाव होने वाले हैं और मुख्यमंत्री के पास इस्तीफा ही एक विकल्प बचा है।
इसी बीच अभी सत्ता पक्ष के विधायक दल के साथ मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक कर रहें हैं ।
Leave a Reply