जमशेदपुर से भुबनेश्वर के लिए भी हवाई सेवा शुरू
Ranchi : झारखण्ड को एक और मिला है. रांची और देवघर के बाद झारखण्ड के एक और जिले से हवाई सेवा शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड के जमशेदपुर में हवाई सेवा को हरी झंडी दिखायी है। इस एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए हवाई जहाज ने उड़ान भर दी है। जमशेदपुर एयरपोर्ट से आज से हवाई सेवा शुरू हो गयी है। हालांकि सोनारी एयरपोर्ट को 1940 में टाटा ग्रुप के द्वारा शुरू किया गया था जिसे जमशेदपुर एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर इस हवाई अड्डे का उपयोग कुछ विमान चालन प्रशिक्षण क्लबों और टिस्को के अधिकारियों द्वारा किया जाता है।
आज मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर सोनारी हवाई अड्डा जमशेदपुर से कोलकाता के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किया। जमशेदपुर से कोलकाता के लिए हवाई जहाज का किराया 1999 रूपये रखा गया है। इंडिया वन एयर ने 9 सीटर विमान सेवा शुरू की है। सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता के आलावा भुबनेश्वर के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो गयी है। सोनारी एयरपोर्ट से भुबनेश्वर का किराया 2999 रूपये रखा गया है।
Leave a Reply