रांची और गिरिडीह के बीच नयी ट्रैन की शुरूवात होने वाली है। 17 अप्रैल से रांची न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस एक नयी ट्रैन चलने वाली है और इस ट्रैन में विस्टाडोम कोच लगेगा। विस्टाडोम कोच वाला यह झारखण्ड का पहला ट्रैन होगा। इस ट्रैन के कोच में खिड़कियां और छत कांच के बने होंगे। जिससे बाहर का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलेगा। साथ ही कोच अत्याधुनिक होगा। कोडरमा बरकाकाना रांची रेलखंड में प्रकृति का खूबसूरत दृश्य देखने को मिलेगा।
यह ट्रैन गिरिडीह – कोडरमा – हज़ारीबाग़ – बरकाकाना -मेसरा – टाटीसिलवे होते हुए रांची पहुचेंगी। गिरिडीह से दोपहर 2 बजे खुलेगी और रांची रात 9.30 बजे पहुंचेगी। वही यह ट्रेन रांची से सुबह 6 . 10 बजे खुलेगी और दोपहर 1 . 10 बजे गिरिडीह पहुंचेगी।
Leave a Reply