12 सितंबर से चलेगा रांची-गिरिडीह इंटरसिटी, इस रूट से जायगा
रांची : रांची से गिरिडीह के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे रांची और गिरिडीह के बीच इंटरसिटी ट्रेन का तोहफा देने जा रहा है। यह ट्रेन झारखण्ड का पहला विस्टाडोम ट्रेन होगा। इस ट्रैन के विस्टाडोम कोच में खिड़कियां और छत कांच के बने होंगे। जिससे बाहर का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलेगा। साथ ही कोच अत्याधुनिक होगा। कोडरमा बरकाकाना रांची रेलखंड में प्रकृति का खूबसूरत दृश्य देखने को मिलेगा।
12 सितंबर से रांची और गिरिडीह के बीच डायरेक्ट ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायगा। रेलवे के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 12 सितम्बर को सुबह 10 बजे ट्रेन संख्या 03309 को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जायगा । ट्रेन में 13 कोच होंगे। इस ट्रेन के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गयी है।
13 सितम्बर से रांची न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन नंबर 18617 रांची से सुबह 6 बजे खुलेगी और 1 बजे दोपहर गिरिडीह पहुंचेगी। वहीँ ट्रेन नंबर 18618 न्यू गिरिडीह से दोपहर दो बजे खुलेगी और रांची रात 9. 30 बजे पहुचेंगी।
रांची से न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस ट्रेन में किराया
इस ट्रेन में विस्टाडोम बोगी में सवारी करने पर रांची से गिरिडीह तक का किराया 1260 रुपया लगेगा। सीसी चेयर कार में 465 रुपया किराया लगेगा एवं जेनरल कोच में 130 रुपया लगेगा।
इन स्टेशनों में होगा ठहराव
रांची से गिरिडीह के बीच चलने वाली इस ट्रेन का ठहराव टाटीसिलवे, मेसरा, बरकाकाना, हज़ारीबाग टाउन, कोडरमा, महेशपुर हॉल्ट, धनवार और जमुआ में भी होगा।
Leave a Reply