रांची : झारखण्ड को दूसरा वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने का समय आ गया है। जी हाँ झारखण्ड को दूसरा वंदे भारत ट्रेन इसी महीने मिलने वाला है। रांची और हावड़ा के बीच वंदे भारत चलने का इन्तजार अब खत्म हो रहा है। रांची और हावड़ा के बीच 24 सितंबर रविवार से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने वाला है। अगले महीने से दुर्गा पूजा शुरू होने वाला है और फेस्टिव सीजन शुरू हो रहा है। फेस्टिव सीजन को देखते हुए रेलवे दुर्गा पूजा से पहले यानी इसी महीने रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के नियमित परिचालन का उद्धघाटन करने वाला है। इसी के साथ रांची वालों को दूसरा वंदे भारत ट्रेन मिल जायगा।
रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट क्या होगा ?
जब से रांची और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा हुई थी तब से लोगों में ये जिज्ञाषा थी की रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन किस रूट से चलेगी। हालाँकि अभी तक इसके रूट की आधिकारिक खबर नहीं आयी है लेकिन साउथ ईस्टर्न रेलवे ने ट्विटर पर रांची हावड़ा वंदे भारत को लेकर ट्वीट किया है। साउथ ईस्टर्न रेलवे ने पोस्ट में पोस्ट में बताया की टाटानगर को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन मिलने वाला है। साउथ ईस्टर्न रेलवे ने एक और ट्वीट किया जिसमे बताया की पुरुलिया को वंदे भारत ट्रेन मिलने वाला है। इन ट्वीट्स के जरिये अब ये उम्मीद लगभग खत्म हो गयी की रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस बोकारो धनबाद होते हुए चलेगा। अब ये पूरी ही सम्भावना है की रेलवे रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को रांची – मुरी होते हुए पुरुलिया ले जायगा और फिर पुरुलिया से टाटानगर – खड़गपुर होते हुए हावड़ा जाएगी। शुक्रवार तक रेलवे इसके रूट और टाइमिंग पर आधिकारिक सुचना प्रकाशित कर सकता है। रांची हावड़ा वंदे भारत रांची से मुरी-झालदा पुरुलिया चांडिल टाटा घाटशिला झारग्राम खड़गपुर होते हुए हावड़ा जायगी।
रांची को मिलेगा दूसरा वंदे भारत ट्रेन
रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ शुरू होने के साथ ही रांची को दूसरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल जायगा। इससे पहले रांची – पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल चूका है। झारखण्ड के जसीडीह स्टेशन से भी पटना – हावड़ा वंदे भारत ट्रेन गुजरती है। यानी झारखण्ड को अबतक तीन वंदे भारत ट्रेन मिल गया है।
रांची – हावड़ा वंदे भारत चलने से क्या शताब्दी एक्सप्रेस बंद हो जायगा ?
पहले ये खबर थी की रांची हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के बंद कर वंदे भारत चलाया जायगा। लेकिन अब इसकी सम्भावना कम हो गयी है की रांची हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को बंद किया जायगा क्योंकि शताब्दी एक्सप्रेस का रूट बोकारो धनबाद है और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट पुरुलिया -टाटानगर है।
रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस टाइम टेबल क्या होगा
आधिकारिक समय सारिणी का अभी तक निर्धारण नहीं हुआ है। रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन सुबह 5. 20 बजे रांची से खुलेगा और दोपहर 12 . 55 बजे हावड़ा पहुंचेगा। वापसी के लिए 3. 30 बजे हावड़ा से खुलेगा और रांची 10 .10 बजे रांची पहुंचेगा। रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का नियमित ठहराव रांची हावड़ा के बीच मुरी, पुरुलिया, टाटानगर और खड़गपुर में होगा।
Leave a Reply