रांची : रांची के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जाम से मुक्ति पाने के लिए रांची में एक और फ्लाईओवर बनने वाला है। रातू रोड से लेकर हरमू रोड तक फ्लाईओवर बनने वाला है जो एलिवेटेड फ्लाईओवर होगा। रातू रोड हरमू एलिवेटेड फ्लावर के निर्माण को शुक्रवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। यह फ्लाईओवर सहजानंद चौक से रातू रोड चौक होते हुए जज कॉलोनी तक बनाया जाएगा। इसकी लंबाई करीब 3:54 किलोमीटर होगी। इस फ्लाईओवर का निर्माण झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।
इस फ्लाईओवर के निर्माण में करीब 430. 75 करोड रुपए खर्च होंगे। झारखण्ड राज्य राजमार्ग प्राधिकार के माध्यम से रांची शहर में “सहजानन्द चौक के नजदीक एवं जज कॉलोनी के नजदीक तक चार लेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य जिसमें भू-अर्जन, युटिलिटी शिफ्टींग एवं R&R कार्य सहित कुल 430. 75 करोड रुपए होंगे।
रातू रोड में राजभवन तक पहले से ही एलिवेटेड फ्लाईओवर बन रहा है। इसकी ऊंचाई करीब 7 मीटर है। रातू रोड से हरमू तक जो फ्लावर बनेगा वह रातू फ्लाईओवर के ऊपर से 7 मीटर ऊंचा होगा। रातू रोड चौक पर रातू फ्लाईओवर के सात मीटर ऊपर से हरमू फ्लाईओवर गुजरेगा।
फ्लाईओवर हरमू रोड के साथ-साथ चलेगा। इस पर चढ़ाने चढ़ने उतारने के लिए रैंप भी बनाया जायगा। एसीबी कार्यालय और हरमू के पास दोनों जगह रैम्प बनाया जाएगा।
सहजानंद चौक के पास बायीं ओर भी रैंप बनाया जाएगा जिसके जरिए कडरू इलाके के लोक आना जाना कर सकेंगे। रातू रोड के निकट गौशाला के पास भी चढ़ने उतारने के लिए राम बनाया जाएगा।
फ्लाईओवर चार लेन का होगा। फ्लाईओवर चढ़ने के लिए जज कॉलोनी और गाड़ीखाना चौक के पास रैम्प का निर्माण कराया जाएगा। रैम्प के निर्माण में 23 दुकानों और आवासों को तोड़ा जाएगा।
रांची सिटी में बनने वाले अन्य प्रस्तावित फ्लाईओवर
- अरगोड़ा चौक
- कांटा टोली से बूटी मोड़
- एलपीएन सहदेव चौक से कांके रिंग रोड
- डीसीएस से बिरसा चौक होते हुए हिनू
- करमटोली से बोड़ेया
- करम टोली से रिम्स
Leave a Reply