रांची : झारखण्ड के कांग्रेस प्रभारी और राहुल गाँधी के करीबी आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से आज इस्तीफा दे दिया और भाजपा जॉइन कर ली। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी को अपना इस्तीफा सौपा। यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें दिल्ली में भाजपा की सदस्यता दिलाई ।
आरपीएन सिंह के भाजपा में जाने पर बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने खुलासा किया है कि पिछले एक वर्षों से आरपीएन सिंह भाजपा के साथ साठगांठ कर कांग्रेस-जेएमएम की ‘झारखण्ड सरकार’ को गिराने में लगे हुए थे।
उन्होंने ट्वीट किया है कि “पिछल एक साल से ज्यादा से बीजेपी के साथ सांठ-गांठ कर आरपीएन सिंह जी झारखंड की कांग्रेस-जेएमएम सरकार को अपदस्थ कराने की कोशिश कर रहे थे। पार्टी नेतृत्व को लगातार इस बारे में आगाह भी किया गया था। इनके बीजेपी जाने से झारखंड का हर सच्चा कांग्रेसी खुश है। “
Leave a Reply