रांची : झारखंड के छोटे शहर रांची के लोग भी मायानगरी मुंबई में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्हीं में से एक रांची के पंडरा के रहने वाले निशांत रॉय ने रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी के साथ यप्पी नूडल का एक एड शूट किया।
निशांत संत जेवियर कॉलेज से मास कम्युनिकेशन करने के बाद मुंबई में असिस्टेंट डायरेक्टर का कार्य करते हैं। उन्होंने अजय देवगन के साथ चवनप्राश के विज्ञापन में भी काम किया है।
धोनी के साथ ऐड शूट करने वाले निशांत ने बताया ” 17 साल रांची के होकर भी नहीं मिल पाएं। तीन शूट मेरा कोविड-19 में कैंसिल हुआ था। फाइनली यह 4th शूट था बिना बजट के बाद किए। धोनी भैया के साथ शूट होना है ये पता चला और उसके बाद कुछ नही पूछे हम। ना ही कुछ और जानने की कोशिश किए हम। और इस बार जबतक शूट नही हो गया किसी से शेयर नही किए थे की हम धौनी भैया के साथ शूट करने वाले है।
मुंबई में सब मजाक उड़ाते थे कि धौनी के शहर के होकर भी धोनी के साथ शूट नहीं किया है।
येप्पी नूडल्स के शूट के दौरान का दृश्य
कोविड-19 के कारण सीएसके का शूट, रमीकल्चर, फोन Pay, खाता बुक, कैंसिल हो गया था लेकिन अंततः Yeppie नूडल का यह विज्ञापन मिल ही गया। Yeppie नूडल में धौनी के साथ काम करना एक सपने के पूरा होने जैसा था।
धौनी से मिलने का सपना 17 साल बाद सच हुआ
अगर मुझे यह बताना हो कि अत्यधिक खुशी कैसी होती है.. तो यह उनसे मिलना होता ।
एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है, लेकिन मैं अभी भी उस भावना को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। कि कैसे एक बच्चे के रूप में मैं सपने देखता था और ख्वाहिश रखता था किसी दिन धौनी भैया से मिल सकूँ।
सपने देखने के इतने साल बीत गए और यहां (मुंबई ) में 17 साल के इंतजार के बाद मेरे सामने हैं।
और सारी तैयारी, योजना और पूर्वाभ्यास ताश के पत्तों की तरह गिर गया जब धौनी भैया ने कहा “हैलो आप कैसे हैं”।
अच्छा हुआ शूट के बहाने हमारे रांची के लड़के को यहां नाम बनाते देख पाएं

धोनी के बारे में उन्होंने कहा ” इतनी बातें तो नहीं हुई बट उन्होंने पूछा रांची में कहां से हो। मुंबई में कब से हो। फैमिली में कौन-कौन है। फिर धोनी ने अपने निजी ट्रैवलिंग के बारे में डिस्कस किया फिर बोले रांची में तो लोगों से मिलना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि हम घर से बाहर कम निकलते हैं। अच्छा हुआ शूट के बहाने हमारे रांची के लड़के को यहां नाम बनाते देख पाएं।
धोनी के स्वभाव के बारे में बताया कि माही भैया बहुत नॉर्मल हैं और डाउन टो अर्थ हैं. सबको कंफर्टेबल फील करवाते हैं और बहुत बार “हम” शब्द का प्रयोग करते हैं.
इन सब में निशांत ने किया है काम
IIFA as asst program director,
Zee cine awards as assistant director,
Raw star
Saregamapa
Mati ke laal
Omg yeh mera india
suruati din me Ranchi ke Doordarshan me bhi kuch waqt kaam kiya
Big Fm ranchi
Mc player Chhattrasal , Ashutosh rana- associate creative producer
Hero , maruti Suzuki, icici, bharti Axa , tanishq , rummy culture , yippee noodles , BAGGIT , Kotak life, L&T , Godrej
YiPPee Noodle Ads
Leave a Reply