Johar Ranchi

Ranchi and Jharkhand update

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 : दिखेगा जनजातीय कला-संस्कृति का अद्भुत, अनूठा समागम

विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित किये जाने वाले “झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023” में झारखंड की जनजातीय कला-संस्कृति का अद्भुत, अनूठा समागम देखने को मिलेगा। रांची के जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान सह संग्रहालय में दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें लगभग 72स्टॉल की प्रदर्शनी लगायी जायेगी, जिनमें जनजातीय समूहों के 32 स्टॉल होंगे।

झारखंड आदिवासी महोत्सव में राज्य के 32 जनजातीय समूह के 32 स्टॉल की प्रदर्शनी लगायी जायेगी। यहाँ राज्य के सभी 32 जन जातियों के कला-संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के द्वारा जनजातीय स्वयं सहायता समूह के 05 स्टॉल भी लगाये जायेंगे। कल्याण विभाग 06 स्टॉल तथा 1-1स्टॉल खादी और झारक्राफ्ट के भी होंगे।

लोगों को राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी।

इसमें कृषि, कल्याण, ग्रामीण विकास, श्रम, शिक्षा, समाज कल्याण आदि से संबंधित योजनाओं के स्टॉल होंगे।

प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद एवं बिरसा हरित ग्राम अभियान, सारथी योजना, गुरुजीक्रेडिट कार्ड, सर्वंजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मरांगगोमकेजयपाल सिंह मुण्डाओवरसीजस्कॉलरशिप स्कीम (एमजीओएस) आदि से संबंधित स्टॉल लगायें जायेंगे ताकि लोग योजना की जानकारी मिल सके जिससे वे लाभान्वित होने की प्रक्रिया भी जान पायें।

इसके अलावा जोहारग्राम, जोबरा, ट्राइबल इंडियन चेंबर एंड इंडस्ट्री, चाला अखड़ाखोरहा, लाइवआर्टिसन और डॉक्टर मनीषा उरांव ओपन फील्ड के भी स्टॉल लगायें जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *