रांची : चेक बाउंस मामले में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची के सिविल कोर्ट में सर्रेंडर किया।
रांची के अरगोड़ा के रहने वाले अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ चेक बाउंस और धोखाधड़ी का केस 17 नवंबर 2018 को रांची सीजेएम कोर्ट में दायर किया था। उन्होंने अमीषा पटेल पर आरोप लगाया कि फिल्म मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने उनसे ढाई करोड़ रुपये लिए थे। दोनों के बीच जो कांट्रैक्ट हुआ था, उसके अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने अमीषा से पैसे की मांग की। काफी टालमटोल के बाद अक्तूबर 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा किया है।
कोर्ट ने अमीषा पटेल को 10 -10 हजार के दो बेल बॉन्ड पर जमानत दे दी है। अमीषा पटेल चेहरा ढक कर कोर्ट पहुंची थी। अगली सुनवाई 21 जून को होगी।
Leave a Reply