Johar Ranchi

Ranchi and Jharkhand update

लाल सलाम के नारे के साथ कामरेड सुभाष मुंडा को दी गई अंतिम विदाई

babulal-marandi-paying-trib

रांची : सीपीआई (एम) के राज्य कमिटी सदस्य सुभाष मुंडा जिनकी कल अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी थी का शव देर रात पोस्टमार्टम के लिए रिम्स ले जाया गया। वहां से सुबह सात बजे उनका पार्थिव शरीर पार्टी के मेन रोड स्थित राज्य कार्यालय ले जाया गया एवं उनके शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पार्टी कार्यालय से उनका शव दलादली चौक पहुंचा जहां हजारों की संख्या में महिलाएँ और पुरुष उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी उनके आवास जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

करीब 12 बजे उनका शव उनके निवास स्थान ले जाया गया। लगभग 2 बजे उनकी शव यात्रा निकाल कर अंतिम संस्कार किया गया। शवयात्रा में भारी संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भाकपा(माले) के विधायक विनोद सिंह, हटिया के विधायक नवीन जयसवाल समेत वामदलों और अन्य राजनीतिक पार्टियों के दर्जनों नेता उपस्थित थे।

सुभाष मुण्डा के परिवार में उनकी पत्नी, डेढ़ वर्षीय पुत्र के अलावा माता-पिता, चार भाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *