रांची : इस बार बकरी बाजार में बन रहा अब तक का सबसे बड़ा पूजा पंडाल। भारतीय युवक संघ बकरी बाजार इस बार दुर्गा पूजा में दुनिया के सबसे बड़े मंदिर अंकोरवाट का प्रारूप वाला पंडाल बना रही है। कंबोडिया में स्थित अंकोरवाट मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है.
14400 वर्ग फीट में बन रहा पंडाल की ऊंचाई 110 फीट होगी। पंडाल निर्माण की लागत 70 लाख है। वही मां दुर्गा की प्रतिमा की चौड़ाई 36 फीट और ऊंचाई करीब 26 फीट होगी जिसकी लागत लगभग चार लाख रुपये है।
पाठ काठीं, मलाई काठीं, होगला पता, पाम पत्ता, बूलेन रस्सी, त्रिपुरा मैट, त्रिपुरा मदूर काठी और भी अन्य चीज उपयोग किये जा रहे हैं.
लगभग 70 कलाकार पंडाल निर्माण कार्य में लगे हैं।
Leave a Reply