रांची : रांची के रातू रोड में बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर में झारखण्ड से जुडी महापुरुषों, प्राकृतिक छटा, पेंटिंग-नृत्य, खेल खिलाडियों के प्रतिरूपों से सजाया व संवराया जायगा। यहाँ से गुजरने वालों को झारखण्ड में होने का अहसास कराएगा रातू एलिवेटेड फ्लाईओवर।
रातू फ्लाईओवर को पांच जोन में रखकर सजाया जायगा। सभी पिलरों को पांच ज़ोन में बांटा गया है। 5 जोन में पिलरों को सजाया जायगा..
1.) पर्सनालिटी जोन में झारखंड के महापुरुषों बिरसा मुंडा, सिदो- कंन्हो, चाँद- भैरव की जीवनगाथा दिखेगी।
2. ) स्पोर्ट्स जोन में झारखंड के खिलाड़ियों और खेलों को दिखाया जायगा। हॉकी फुटबाल, तिरंजादी सहित अन्य खेलों से जुड़े उपलब्धियों को दिखाया जायगा।
3. ) ट्राइबल जोन में सोहराय पेंटिंग, छऊ, पाइका की झलक 3डी में दिखेगा।
4. ) ग्रीन जोन में जंगल, पहाड़, नदी, झरना, वन्यजीव को 3डी में दिखेगा।
5. ) सोशल आवेरनेस जोन में सोशल मेसेज दिखेगा .
साज सज्जा में 2.5 करोड़ खर्च होंगे। नागपुर की एजेंसी को रातू एलीवेटेड फ्लाईओवर में सजावट का काम दिया जा सकता है। 2024 मार्च तक फ्लाईओवर का काम पूरा होना है।
Leave a Reply