रांची : रांची से नेतरहाट जा रही कार 150 फीट गहरी खाई में गिरी जिसमें दो युवकों की मौत हो गयी। रांची से कुछ छात्र एक कार से नेतरहाट घूमने जा रहें थे। रात में नेतरहाट घाटी के आर्मी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर मारुति कार 150 फीट नीचे खाई में गिर गयी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद अहले सुबह 4 बजे रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। गुरदरी थाना पुलिस ने कुछ लोगो की मदद से चार घंटे मस्सकत करने के बाद चार युवकों रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
दोनो मृतक युवक धनबाद के हीरापुर निवासी है। धनबाद निवासी आरजू बोस और शिवराम सत्यम की मौत हो गयी और 4 की हालत गंभीर है जिन्हे बेहतर गुमला रेफर किया गया। मृतक दोनों युवकों के आलावा ऋषभ कुमार, करण मंडल, राहुल शर्मा और प्रीतम रजक कार में सवार थे। सभी छात्र रांची में रहकर पढ़ाई करते थे।
Leave a Reply