रांची : अब राजधानी रांची के हर वार्ड के गली मोहल्ले में तीसरी आंख की नजर होगी। रांची नगर निगम सभी 53 वार्डों में सीसीटीवी कैमरा लगाने वाली है। निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में कुल 1272 सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना है।
गली मोहल्लों में सीसीटीवी कैमरा लगने से आपराधिक घटनाक्रम जैसे चोरी, छेड़खानी, छिनतई पर लगाम लगाई जा सकती है। इन कैमरों की मदद से इन अपराध में शामिल लोगों को पहचान किया जा सकता है।
नागरिक सुविधा फण्ड से सीसीटीवी कैमरे खरीदने के लिए राशि व्यय की जाएगी। इसके लिए जल्द ही निगम टेंडर निकलेगा। टेंडर की प्रक्रिया फाइनल होने के बाद इसी वर्ष अप्रैल-मई से सीसीटीवी कैमरे लगने शुरू हो जाएंगे।
पहले चरण में राजधानी के विभिन्न वार्डों में 24 सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। अपराधिक गतिविधियों के अलावा इन कैमरों से साफ-सफाई पर भी नजर रख सकता है।
रांची स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और रांची पुलिस कंट्रोल रूम से इन कैमरों को कनेक्ट किया जाएगा जिससे अपराधिक घटना पर त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।
बुधवार को वार्ड कौंसिलर के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मिलकर सीसीटीवी लगाने की मांग रखी थी।
Leave a Reply