रांची : झारखंड के गरीब तबके के लोगों के लिए अच्छी खबर केंद्र सरकार की ओर से मिला है। झारखण्ड में गरीब तबके के लोगों के सरकार दो लाख से ज्यादा पीएम आवास देने वाली है।
यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दी।
केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत वित्त वर्ष 2025-26 में झारखंड राज्य के लिए 2,22,069 नए आवासों की स्वीकृति प्रदान की है।
यह निर्णय झारखंड के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
यह स्वीकृति अंतिम आवास + 2018 सर्वेक्षण सूची में दर्ज पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने हेतु दी गई है।
Leave a Reply