जमशेदपुरीयन के लिए एक अच्छी खबर है। अब जमशेदपुर के लोग ₹999 में हवाई यात्रा कर पाएंगे। जमशेदपुर के लोग अब ₹999 में जमशेदपुर से भुवनेश्वर की हवाई यात्रा कर सकेंगे। झारखण्ड में हवाई यात्रा का यह सबसे सस्ता टिकट है।
केंद्र सरकार की उड़ान सेवा के तहत भुवनेश्वर और कोलकाता के लिए इंडिया वन एयर कंपनी ने जमशेदपुर के लोगों को यह सौगात दे रही है।
उड़ीसा सरकार ने वन एयर कंपनी को एयरपोर्ट टैक्स सहित अन्य वित्तीय सहायता प्रदान की है जिससे कंपनी प्रबंधन ने इसका सीधा लाभ हवाई यात्रियों को दे रही है।
भुबनेश्वर के हजार रुपए का किराया के अलावा जीएसटी और एयरपोर्ट टैक्स देना होगा। जीएसटी और एयरपोर्ट टैक्स के बाद किराया ₹1269 रुपया हो जायगा। इतने कम रूपये में आप जमशेदपुर से भुवनेश्वर की यात्रा कर सकते हैं। पहले किराया ₹4000 लगता था अब जमशेदपुर से भुबनेश्वर का किराया मात्र ₹1269 लगेगा।
भुबनेश्वर के लिए फ्लाइट 3:45 बजे शाम में जमशेदपुर से उड़ान भरेगी और 5:35 बजे शाम में पहुंचेगी। इंडिया वन ईयर ने अगले आदेश तक भुवनेश्वर के लिए नया किराया तय किया है। किराया को कभी भी दुबारा बढ़ाया जा सकता है। तो किराया बढ़ने से पहले हवाई यात्रा कर लीजिये।
वहीं कोलकाता के लिए ₹2709 किराया रखा गया है। जमशेदपुर से कोलकाता की फ्लाइट सुबह 7:40 बजे खुलती है और सुबह 8:50 पर कोलकाता पहुंचती है।
आप टिकट की बुकिंग इंडियन वन एयर की वेबसाइट से कर सकते हैं।
Leave a Reply