Johar Ranchi

Ranchi and Jharkhand update

सिटी बसों का निगम ने निर्धारित किया किराया , अधिक पैसे मांगने पर कर सकते हैं शिकायत

city bus ranchi runs by ranchi nagar nigam.

रांची : रांची नगर निगम ने रांची में सिटी बसों के लिए रेट तय कर दिया है। अगर निर्धारित दर से अधिक भाड़ा आपसे माँगा जाता है तो इसकी शिकायत नगर निगम से कर सकते हैं।

रांची नगर निगम के अंतर्गत चलने वाले सभी सिटी बसों का रेट निर्धारित किया गया है और निगम ने चार्ट बसों में लगाने का निर्देश दिया है।

इसके तहत पांच किमी की दुरी के लिए पांच रूपये, पांच से बारह किमी की दुरी के लिए दस रूपये, बारह से बीस किमी की दुरी के लिए पंद्रह रूपये और बीस किमी से अधिक दुरी के लिए बीस रूपये किराया का निर्धारण किया गया है।

ADVT

निगम ने सिटी बस चलाने वाले ठेकेदारों को तय किराया से अधिक लेने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

अधिक भाड़ा लेने पर यात्री निगम को 0651-2200011 पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *