Johar Ranchi

Ranchi and Jharkhand update

रांची : इन पर्यटक स्थलों पर कोविड-19 की जांच शुरू

रांची : कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन रांची द्वारा स्टैटिक कैंप के अलावा अब पिकनिक स्पॉट्स पर भी कोविड-19 की जांच की जा रही है। उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन के निदेशानुसार आज रांची के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर कोविड-19 जांच के लिए कैंप लगाया गया। जहां अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री दीपक दुबे के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने पर्यटकों का सैंपल लेकर उनकी जांच की।

इन पर्यटक स्थलों पर की गई कोविड-19 जांच

  1. हुंडरू फॉल
  2. जोन्हा फॉल
  3. रॉक गार्डन
  4. सिदो कान्हू पार्क
  5. निगम पार्क
  6. ऑक्सीजन पार्क
  7. नक्षत्र वन पार्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *