Johar Ranchi

Ranchi and Jharkhand update

झारखण्ड में हाथियों के लिए भी बनेगा फ्लाईओवर

रांची : हम इंसानों के लिए फ्लाईओवर तो बन ही रहें हैं, अब झारखण्ड में हाथियों के लिए भी फ्लाईओवर बनेगा। झारखण्ड के पश्चिम सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जंगल में हाथियों के लिए फ्लाईओवर बनाया जायगा।

ईस्टर्न जोन के झारखंड-बिहार फॉरेस्ट रेंज में यह पहला ईको ब्रिज होगा। इस फ्लाईओवर को सोनुवा-गुदड़ी रोड पर दाे पहाड़ियों के बीच बनाया जायगा जहाँ ब्रिज के ऊपर से हाथी गुजरेंगे और नीचे वाहनों का आना-जाना होगा। गजराज एक क्षेत्र से दुसरे क्षेत्र में आसानी से आ और जा सकेंगे।

इस फ्लाईओवर की लम्बाई 100 होगी और सड़क की चौड़ाई 60 फीट हाेगी। पथ निर्माण विभाग का वन विभाग से एग्रीमेंट हाे चुका है। वन व पर्यावरण मंत्रालय की शर्तों के अनुसार 3 करोड़ से बनने वाले प्रोजेक्ट की डिजायन तैयार हाे चुकी है। जल्द ही काम शुरू हाेगा। वन विभाग के पोड़ाहाट रेंज ने हाथियों के फ्लाईओवर की शर्त पर ही पथ निर्माण विभाग काे 46 किमी लंबी सड़क बनाने की अनुमति भी दे दी है।

स्रोत : दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *