रांची : झारखंड के 12 जिलों में 50 और 100 बेड वाले फील्ड हॉस्पिटल खोले जाएंगे। हिन्दुतान अखबार के अनुसार राज्य के छह जिलों रांची, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, लोहरदगा और हजारीबाग में 100 बेड वाले फील्ड हॉस्पिटल बनाए जाएंगे। वहीँ छह जिलों बोकारो, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार और दुमका में में 50 बेड वाले फील्ड हॉस्पिटल बनाया जाना है।
फील्ड हॉस्पिटल का निर्माण प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ मिशन के तहत किया जाएगा और इसके निर्माण के लिए केंद्र सरकार के द्वारा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
50 बेड के फिल्ड हॉस्पिटल पर 3:50 करोड़ तथा 100 बेड वाले फिल्ड हॉस्पिटल पर 7. 50 करोड़ रुपए खर्च आएंगे। झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के द्वारा फील्ड हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा।
फील्ड हॉस्पिटल के माध्यम से किसी प्रकार की महामारी के दौरान मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आम दिनों में सामान्य चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
Leave a Reply