रांची : रांची के सबसे व्यस्त और हाई सिक्योरिटी जोन मोराबादी मैदान के पास अपराधियों के दवारा गोलीकांड को अंजाम दिया गया है।
रांची के मोरहाबादी मैदान में आज दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना घटी है। दिनदहाड़े हुए इस गोलीबारी में दो युवक को गोली लगने की खबर आ रही है , साथ ही एक गम्भीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। गोलीकांड के घटना के बाद दोनों जख्मी युवकों को आनन-फानन में रिम्स अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी मैदान के पास दो स्कूटी में सवार चार अपराधियों के द्वारा दो युवकों को निशाना बनाया गया और उन्हें गोली मारी गई है।

इस दौरान छह राउंड गोली चलने की खबर है। घटना के बाद घायल युवकों को ईलाज के लिए रिम्स ले जाया गया है। वहीं गोलीबारी के सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। इस गोलीकांड के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि मोराबादी मैदान में लगने वाले दुकान के पीछे से गोली चलाई गई है और चार लोगों ने गोली चलाई है। वहीं दो अपराधी के हाथ में पिस्टल थी।

राँची के हाई सिक्योरिटी जोन मोराबादी में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना राजधानी की विधि-व्यवस्था की पोल खोलती है।
उपायुक्त आवास के सामने अपराधी गोली चलाकर पैदल निकल जाते हैं।
अब इसे जंगलराज नहीं कहें तो क्या कहें?
अपराधियों की बढ़ती हिम्मत के सामने अब प्रशासन घुटने टेक चुका है।
अपडेट : मृतक की पहचान कालू लामा के रूप में हुई है जो अपराधिक चरित्र का युवक था। साथ ही कई मामलों में जेल भी जा चुका है। घायलों में कालू का भाई राजू लामा और उसके गिरोह का सदस्य बबन विश्वकर्मा शामिल हैं।
Leave a Reply