रांची : देवघर से रांची और पटना हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब देवघर से पटना और रांची हवाई जहाज से यात्रा कर सकते हैं। देवघर एयरपोर्ट से 26 मार्च से पटना व 27 मार्च से रांची के लिए उड़ान सेवा शुरू होनेवाली है। देवघर से रांची और पटना के बीच हवाई सेवा का इंतज़ार किया जा रहा था। इन दो शहरों में फरवरी में ही देवघर से हवाई सेवा शुरू होने वाली थी।
देवघर एयरपोर्ट से 26 मार्च से पटना के लिए इंडिगो की विमान उड़ान भरेगी। इंडिगो की विमान संख्या 6E 7944 देवघर से नॉन स्टॉप 11:15 बजे उड़ान भरेगी और पटना 12:15 बजे पहुंचेगी। इसके लिए किराया ₹3,934 रखा गया है।
देवघर एयरपोर्ट से 27 मार्च से रांची के लिए इंडिगो की विमान उड़ान भरेगी। इंडिगो की विमान संख्या 6E 7965 देवघर से नॉन स्टॉप 16:45 बजे उड़ान भरेगी और रांची 17:40 बजे पहुंचेगी। इसके लिए किराया ₹2,487 रखा गया है।
Leave a Reply