Johar Ranchi

Ranchi and Jharkhand update

फरवरी से रांची और देवघर के बीच शुरू होगा हवाई सेवा, किराया 2050 रूपये

रांची : रांची और देवघर के लोगों के लिए एक कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू होने वाली है। रांची और देवघर के बीच फरवरी में शिवरात्रि के दिन हवाई सेवा शुरू होने वाला है। डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद एयरलाइन्स कम्पनी इंडिगो ने 17 फरवरी से रांची और देवघर के बीच उड़ने वाली हवाई जहाज का समय सारिणी जारी किया है।

रांची से इंडिगो की यह फ्लाइट दोपहर 3:20 मिनट में रांची से उड़ान भरेगी और 4:15 बजे देवघर पहुंचेगी और वासपी के समय देवघर से 4:45 बजे उड़ान भरेगी और रांची 5: 45 बजे शाम रांची पहुंचेगी।

70 सीटर हवाई जहाज में उड़ान के अंतर्गत किराया 2050 रखा गया है। हवाई सेवा प्रतिदिन रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *