रांची : झारखंड सरकार और गेल इंडिया लिमिटेड ने रांची शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से गेल इंडिया लिमिटेड और रांची नगर निगम के बीच कचरा से गैस उत्पादन के लिए कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट के निर्माण को लेकर एमओयू साइन किया गया है. प्रथम चरण का कार्य प्रगति पर है जिसका निरीक्षण आज नगर आयुक्त शशि रंजन के द्वारा किया गया।
रांची में प्रतिदिन 300 टन ऑर्गेनिक कचरा का प्रोसेसिंग कर करीब दस टन प्रतिदिन कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। गेल इंडिया लिमिटेड इसके लिए 150-150 टन का दो प्लांट लगाएगा। प्रथम चरण में एक प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए रांची नगर निगम द्वारा झिरी में आठ एकड़ जमीन गेल इंडिया लिमिटेड को उपलब्ध कराया गया है।वहीं दूसरे फेज में अगर जरुरत पड़ी तो नगर निगम अतिरिक्त जमीन का भी व्यवस्था करेगा।
नगर आयुक्त ने गेल इंडिया को इस परियोजना के #प्रथम चरण के कार्य को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया है। परियोजना से संबधित संपर्क पथ निर्माण के संबंध में जानकारी लेते हुए नगर आयुक्त ने जल्द से जल्द वहा पथ निर्माण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उनके द्वारा संबंधित अभियंताओं को तीन दिन के अंदर एक वैकल्पिक पथ का निर्माण करने का भी निदेश दिया गया.
मौके पर उप नगर आयुक्त श्री रजनीश कुमार, मुख्य अभियंता श्री राकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, गेल इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि, नगर प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Leave a Reply