इस बार होली के त्यौहार को लेकर बहुत कन्फ्यूज़न सा चल रहा है। लोग एक दूसरे को पूछे चल रहें हैं कि होली कब है ? होली कब ?
कैलेंडर में देखें तो किसी कैलेंडर में आपको 18 मार्च को होली की तिथि प्रदर्शित हो रही है तो किसी में 19 मार्च को। अधिकतर कैलेंडर में 18 मार्च को होली की तारीख दिख रही है।
आमतौर पर होलिका दहन के बाद अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। कुछ कैलंडर के अनुसार 17 मार्च को होलिका दहन है और अगले दिन यानी 18 मार्च को होली का त्यौहार है। लेकिन इस वर्ष भद्रा काल के कारण होली की तिथि को लेकर एक अलग संयोग बन रहा है। भद्राकाल को हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है। इसलिए भद्रा काल के समाप्त होने के बाद होलिका दहन किया जाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार होली का त्यौहार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में इस बार हिन्दू पंचांग के अनुसार रंगों का त्यौहार होली 19 मार्च 2022, शनिवार को मनाया जायगा। प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगी। हालांकि कुछ लोग 18 मार्च को भी होली मनाएंगे।
होली 2022 का शुभ मुहूर्त
होली : 19 मार्च, शनिवार
होलिका दहन : 17 मार्च 2022 को रात्रि 12 बजकर 57 मिनट के बाद
पूर्णिमा तिथि आरंभ : 17 मार्च 2022, दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से
पूर्णिता तिथि की समाप्ति : 18 मार्च, दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक
डिस्कलेमर : यह जानकारी timesnowhindi के द्वारा साझा की गयी है। आप होली कब माना रहें है। कमेंट में बताएं।
Leave a Reply