रांची : करीब साढ़े तीन करोड़ आबादी वाले झारखण्ड राज्य ने तीन करोड़ टीके देने के आकंड़े को पार कर लिया है। झारखण्ड में कोरोना वैक्सीन के 3 करोड़ 52 हजार 1 सौ 83 डोज (प्रथम और द्वितीय) मिलाकर हो गए हैं। इसमें प्रथम 1 करोड़ 86 लाख 81 हजार 4 सौ 12 एवं दूसरा डोज 1 करोड़ 13 लाख 70 हजार 7 सौ 71 हैं।
3 जनवरी को राज्य ने यह आंकड़ा पार किया। इस उपलब्धि की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर दी है। “कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक सुखदायक खबर शेयर कर रहा हूँ, झारखंड ने 3 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया हैं, राज्य में 3 करोड़ 52 हजार 1 सौ 83 डोज(प्रथम और द्वितीय) मिलाकर हो गए हैं,इसमें प्रथम 1 करोड़ 86 लाख 81 हजार 4 सौ 12 एवं दूसरा डोज 1 करोड़ 13 लाख 70 हजार 7 सौ 71 हैं।”
Leave a Reply