Johar Ranchi

Ranchi and Jharkhand update

लोकसभा चुनाव : झारखण्ड में भाजपा को तीन सीटों का नुकसान, इंडि गठबंधन पांच सीट जीता

Jharkhand election

NDA+=292 , INDIA+ =204, OTHER=18

BJP = 240, CONGRESS = 99

लोकसभा चुनाव का रिजल्ट का रिजल्ट आ चूका है। इसबार मोदी लहर कम देखने को मिला है। पीएम मोदी भी भाजपा को बहुमत नहीं दिला सकें। एग्जिट पोल पूरी पूरी तरह गलत साबित हुआ। एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत और एनडीए को 400 पार कर दिया गया था। झारखंड के 14 सीटों पर भी लोकसभा चुनाव हुआ है। झारखण्ड में भी भाजपा को 12-14 जीत एग्जिट पोल ने दिया था। रिजल्ट को लेकर भाजपा काफी उत्साहित थे। झारखण्ड में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की बहुत बुरी हार हुई है है। 2019 में भाजपा ने 11 सीटें जीती थी लेकिन इसबार 8 सीट जीत सकी है। लोहरदगा सीट से समीर उरांव और सिंघभूम से भी भाजपा की गीता कोड़ा की भी करारी हार हुई है। सीता सोरेन दुमका सीट जीतने के लिए जद्दोज़हद कर रही थी लेकिन भी वे सीट झामुमो से हार गयी। झारखण्ड में इंडि गठबंधन ने 5 सीटें जीत ली है।

कल्पना सोरेन गांडेय उपचुनाव जीती

गांडेय उपचुनाव का भी परिणाम आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का राजनीतिक भविष्य का भी आज फैसला हो गया है।
कल्पना सोरेन 27149 वोटों से जीत गयी है और भाजपा के दिलीप वर्मा को हरा दिया है। कल्पना सोरेन को कुल 109827 वोट मिले और दिलीप वर्मा को 82678 वोट मिले । पहली बार चुनाव जीत कर कल्पना सोरेन विधानसभा पहुचेंगी।

Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024

NDA+=BJP 8, AJSU=1,
INDIA+ CONGRES =2 , JMM=3, OTHER=0

  • RANCHI =रांची से संजय सेठ 120512 वोटों से जीत गए हैं। रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस की यशश्विनी सहाय को 544220 वोट और भाजपा सेठ को 664732 वोट मिले हैं। देवेंद्र नाथ महतो ने 132647 वोट लाकर कांग्रेस का खेल बिगाड़ा।
  • KHUNTI =केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की खूंटी में 149675 वोटों से करारी हार हुई है। खूंटी लोकसभा सीट से कांग्रेस के 511647  वोट मिले हैं और भाजपा के अर्जुन मुंडा को 361972 वोट मिले हैं।
  • LOHARDAGA=लोहरदगा में भाजपा के समीर उरांव 139138 वोटों से हार गए हैं। लोहरदगा लोकसभा सीट से कांग्रेस के सुखदेव भगत को 483038 वोट और समीर उरांव 343900 वोट मिले हैं।
  • HAZARIBAGH=हज़ारीबाग़ से मनीष जयसवाल ने जेपी पटेल को 276686 वोटों हराया हैं। हज़ारीबाग़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के जेपी पटेल को अबतक 377927 वोट और भाजपा के मनीष जयसवाल को 654613 वोट मिले हैं।
  • DHANBAD=धनबाद से भाजपा के ढुलू महतो 331583 वोटों से जीत दर्ज की हैं। धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस की अनुपमा सिंह को 457589 वोट और भाजपा के ढुलू महतो को 789172 वोट मिले हैं।
  • JAMSHEDPUR= जमशेदपुर से भाजपा के विद्युत बरन महतो 259782 मतों से जीत गए हैं। जमशेदपुर लोकसभा सीट से झामुमो के समीर मोहंती को 466392 वोट और भाजपा के विद्युत बरन महतो को 726174 वोट मिले हैं।
  • GIRIDIH= गिरिडीह से भाजपा समर्थित आजसू के सीपी चौधरी 80880 वोटों से जीत लिया हैं। गिरिडीह लोकसभा सीट से सीपी चौधरी को अबतक 451139 वोट और झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो को 370259 वोट मिले हैं। वहीँ युवा जेकेबीएस जयराम महतो को 347322 वोट प्राप्त मिला है।
  • CHATRA= चतरा से भाजपा के कालीचरण मुंडा 220959 वोटों से कांग्रेस को करारी शिकस्त दी हैं। चतरा लोकसभा सीट से कांग्रेस केएन त्रिपाठी को 353597वोट और भाजपा के कालीचरण सिंह को 574556 वोट मिले हैं।
  • PALAMU= पलामू से भाजपा के वीडी राम 288807 वोटों से राजद प्रत्याशी को हरा दिया हैं। पलामू लोकसभा सीट से राजद की ममता भुइयां को 481555 वोट और भाजपा के वीडी राम को 770362 वोट मिले हैं।
  • DUMKA=दुमका से भाजपा की सीता मुर्मू यानी सीता सोरेन अपनी साख नहीं बचा पायी और 22527 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। दुमका लोकसभा सीट से झामुमो के नलिन सोरेन को 547370 वोट और भाजपा की सीता मुर्मू को 524843 वोट मिले हैं। यहाँ भाजपा और झामुमो के बीच कांटे की टक्कर देखनेको मिला।
  • GODDA=गोड्डा से निशिकांत दुबे 101813 वोटों जीत गए हैं। इन्हे कांग्रेस के प्रदीप यादव ने टक्कर दी। गोड्डा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रदीप यादव को 591327  वोट और भाजपा के निशिकांत दुबे को 693140 वोट मिले हैं।
  • RAJMAHAL= राजमहल से झामुमो के विजय हांसदा ने 178264 वोटों से भाजपा के ताला मरांडी को हरा दिया हैं। राजमहल लोकसभा सीट से झामुमो के विजय हांसदा को अबतक 613371 वोट और भाजपा के ताला मरांडी 435107 को वोट मिले हैं।
  • KODERMA=कोडरमा से भाजपा की अन्नपूर्णा देवी 377014 वोटों से विजयी हुई हैं। कोडरमा लोकसभा सीट से सीपीएम के विनोद सिंह को 414643   वोट और भाजपा की अन्नपूर्णा देवी बंपर 791657 वोट मिले हैं।
  • SINGHBHUM=सिंहभूम से झामुमो की जोबा मांझी ने भाजपा की गीता कोड़ा को 168402 वोटों से करारी मात दी है । सिंहभूम लोकसभा सीट से झामुमो के जोबा मांझी को 520164 वोट और कांग्रेस से भाजपा में गयी गीता कोड़ा को 351762  वोट मिले हैं।

झारखण्ड लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024

SL. NOLS SEATSBJP/NDACONGRESS/I.N.D.I.AOTHERWON BYWINNING NUMBERPARTY
1RANCHI
SANJAY SETH
YASHASHWINI SAHAY (CONGRESS)SANJAY SETH120512BJP
2KHUNTIARJUN MUNDAKALICHARAN MUNDA (CONGRESS )KALICHARAN MUNDA 149675CONGRESS
3LOHARDAGASAMEER ORAONSUKHDEO BHAGAT (CONGRESS)CHAMRA LINDASUKHDEO BHAGAT 139138CONGRESS
4HAZARIBAGHMANISH JAISAWALJ. P. PATEL (CONGRESS)MANISH JAISAWAL276686BJP
5DHANBADDHULLU MAHATO(CONGRESS)DHULLU MAHATO331583BJP
6JAMSHEDPURVIDHYUT BARAN MAHATOSAMIR MOHANTI (JMM)VIDHYUT BARAN MAHATO259782 BJP
7GIRIDIHCHANDA PRAKASH CHOUDHARYMATHURA PRASAD MAHATO(JMM)JAIRAM MAHATOCHANDA PRAKASH CHOUDHARY80880AJSU
8CHATRAKALICHARAN SINGH (BJP)KN TRIPATHY (CONGRESS)KALICHARAN SINGH 220959BJP
9PALAMUVD RAMMAMTA BHUIYA (RJD)VD RAM288807BJP
10DUMKASITA SORENNALIN SOREN (JMM)NALIN SOREN 22527JMM
11GODDANISHIKANT DUBEYPRADEEP YADAVNISHIKANT DUBEY101813BJP
12RAJMAHALTALA MARANDIVIJAY HANSDA (JMM)VIJAY HANSDA  178264JMM
13KODERMAANNAPURNA DEVIVINOD SINGH (CPIM) ANNAPURNA DEVI377014BJP
14SINGHBHUMGEETA KODA JOBA MANJHI (JMM)JOBA MANJHI 168402JMM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *