रांची : झारखण्ड के पूर्व मुख्यमत्री एवं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबु सोरेन का दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में निधन हो गया। इसकी जानकारी उनके पुत्र व झारखण्ड के मुख्यमंत्री से X पर सुबह दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं।
आज मैं शून्य हो गया हूँ…” शिबू सोरेन पिछले कई दिनों से बीमार थे और दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। 81 वर्ष की आयु में उनका आज दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में निधन हो गया।
झारखण्ड आंदोलन के नेता शिबू सोरेन के निधन से देश और विशेषकर झारखण्ड में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके निधन पर झारखण्ड में 4 अगस्त से 6 अगस्त तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हॉस्पिटल में जाकर उनके पार्थिव सरीर को विनम्र भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके शोकाकुल परिवार के लिए अपनी सवेंदनाएँ व्यक्त की।
तीन बार झारखण्ड के मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन वर्तमान में राज्यसभा के सांसद थे। उनके निधन पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने भी अपनी हॉस्पिटल पहुंच कर अपनी सवेंदनाएँ व्यक्त की एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज शाम उनका पार्थिव शरीर झारखण्ड लाया जायगा और कल रामगढ के नेमरा में पैतृक गाँव में उनका अंतिम संस्कार किया जायगा।
Leave a Reply