Johar Ranchi

Ranchi and Jharkhand update

अमृत भारत स्टेशन योजना :झारखण्ड के भी 20 स्टेशनों का कायाकल्प

अमृत भारत स्टेशन योजना देश भर के स्टेशनों का सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण की योजना है। इस वर्ष करीब 509 स्टेशनों का सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण के काम की शुरुवात हो जायगी। पीएम मोदी 6 अगस्त को अमृत भारत स्टेशन योजना ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखण्ड के भी 20 स्टेशनों का कायाकल्प होने वाला है।

इसमें रांची जिले का हटिया स्टेशन है जिसमें 355 करोड़ खर्च कर विकसित किया जायगा। वहीं रांची का एक और स्टेशन पिस्का है जिसको 27 करोड़ से सवारा जायगा। पिस्का स्टेशन को दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन की तर्ज पर विकसित किया जा सकता है।

धनबाद रेलमंडल के चन्द्रपुरा – 26.50 करोड़, गोमो – 32.40 करोड़, कतरास – 26.90 करोड़, नगर उंटारी – 26.30 करोड़, गढ़वा टाउन – 25.50 करोड़, पारसनाथ – 30.40 करोड़, हजारीबाग रोड – 28.10 करोड़,कोडरमा – 30.30 करोड़, लातेहार – 24.50 करोड़, डालटनगंज – 29.20 करोड़, गढ़वा रोड – 24.50 करोड़, बरकाकाना – 32.60 करोड़ की लागत से विकास कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

अमृत भारत स्टेशन योजना बोकारो स्टील सिटी, कुमारधुबी, घाटशिला, साहिबगंज, घाटशिला स्टेशन, राजखरसावां और मनोहरपुर स्टेशन का भी सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण किया जायगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *