झारखण्ड के सितारे बंटी सिंह को नम आँखों से श्रद्धांजलि
रांची : झारखण्ड के कलाप्रेमियों के लिए बहुत ही दुःखद खबर। झारखंड के कला संस्कृति को एक पहचान देने वाले कलाकार बंटी सिंह हमारे बीच नहीं रहें। महज 35 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है। उनके निधन के खबर से उनके चाहने वालों को सदमा लगा है। सभी अचानक उनके निधन की खबर से स्तब्ध हैं। बंटी सिंह एक बेहतरीन डांसर थे उन्होंने झॉलीवुड को 20 सालों का समय दिया है। लोग उन्हें झारखण्ड के सुपस्टार भी कहते थे क्योंकि उन्होंने उन्होंने अपने डांस और अभिनय कला से झारखण्ड को एक अलग पहचान दिलाई है। बंटी सिंह ने के डांस का हर कोई फैन था। उनके डांस को गोविंदा के डांस से तुलना किया जाता था। लोग कहते थे की उनका बॉडी बहुत लचीला है गोविंदा की तरह। आज के बहुत से झारखंडी कलाकार उनसे प्रेरित होते हैं। झॉलीवुड का एक सितारा आज डूब गया। बंटी सिंह ने नागपुरी, सादरी, खोरठा विडिओ में डांस कर एक अलग पहचान बनायीं थी।
बंटी सिंह और रमन सिंह झारखण्ड के कला को पहचान दिलाई है। उन दिनों दोनों ही झारखण्ड के फेमस डांसर हुआ करते थे। रमन सिंह ने दुःख जताते हुए फेसबुक पर लिखा “अए मेरे दोस्त लौट के आजा बीन तेरे जिंदगी अधूरी है “
खबर के अनुसार बंटी सिंह को 29 जनवरी को गुरुनानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आज उनकी निधन की खबर आयी। आज उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्ति धाम में किया जायगा। आज 2.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।झाखण्ड कलाकार असोसिएशन 2 और 3 फरवरी को शोक मानते हुए किसी प्रकार के शूट , एडिटिंग नहीं करने का आग्रह किया है। बंटी सिंह का वास्तविक नाम गुरमीत सिंह है।

बंटी सिंह के अंतिम यात्रा में शामिल होने और अंतिम बार एक झलक पाने के लिए झारखण्ड के विभिन्न जिलों से उनके फैंस रांची पहुंचे
Leave a Reply