Johar Ranchi

Ranchi and Jharkhand update

नौकरी की आस लगाए झारखंड के युवाओं को लगी निराशा, पूर्व की सभी नियुक्तियां रद्द, इनपर मंडराया खतरा

रांची : झारखण्ड में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले लाखों बेरोजगार युवा निराशा हाथ लगी है। क्योंकि पूर्व की सभी नियुक्तियों को झारखण्ड सरकार ने रद्द कर दिया है। अब फिर से उन नियुक्तियों पर नए सिरे से नियुक्तियां निकलेंगी।

रघुवर दास के कार्यकाल में 2016 बने संकल्प और 2018 के संसोधित संकल्प को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में निरस्त कर दिया है। उस संकल्प के अनुसार 13 अनुसूचित जिलों में जिलास्तरीय पदों की नियुक्ति में सम्बंधित जिले के स्थानीय को नियुक्त करने का प्रावधान था। संबंधित जिलों के विभिन्न विभागों के जिला संवर्ग के तृतीय और चतुर्थ वर्गीय पदों पर स्थानीय ही नियुक्ति के लिए पात्र होंगे। इस प्रावधान को 10 वर्ष के लिए रखा गया था। साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, लातेहार, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला को 13 अनुसूचित जिलों में शामिल किया गया था।

पंचायत सचिव व निम्न वर्गीय लिपिक पर मंडराया

अब नए संकल्प के अनुसार नियुक्तियां होंगी। संकल्प निरस्त होने से नियुक्तियां भी निरस्त हो गयी है जिससे पंचायत सचिव व निम्न वर्गीय लिपिक प्रतियोगिता परीक्षा-2017 की नियुक्ति पर खतरा मंडरा गया है। इन प्रतियोगिता परीक्षा की सभी प्रक्रियाएं लगभग पूरी हो चुकी थी जिसमें 3088 पदों पर नियुक्ति होने वाली थी। इससे बेरोजगार युवाओं को निराशा हाथ लग सकती है। समूह ख अराजपत्रित, समूह ग और समूह घ के पदों पर नियुक्ति के लिए वैसी नियुक्ति परीक्षाओं से संबंधित सभी विज्ञापन को निरस्त कर दिया गया है जो कार्मिक विभाग के पूर्व के संकल्प के आलोक में जारी हुए थे और जिनमें नियुक्ति पत्र जारी नहीं हुए हैं। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इन दोनों परीक्षाओं को रद्द करने के लिए जेएसएससी को पत्र लिखा है।

पहले ही रद्द हो चुकी है ये परीक्षाएं

इसके पहले आयोग नवंबर 2021 को आदेश जारी कर नियुक्ति की प्रक्रिया अपूर्ण मानते हुए छह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया रद्द किया जा चुका है। इसमें झारखंड राज्य अंतर्गत झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा -2018, काराओं में वाहन चालक नियुक्ति भर्ती परीक्षा-2018, विशेष शाखा आरक्षी (क्लोज कैडर) प्रतियोगिता परीक्षा -2018, झारखंड एएनएम प्रतियोगिता (बैकलॉग नियुक्ति) परीक्षा- 2019 , झारखंड एएनएम प्रतियोगिता (नियमित नियुक्ति) परीक्षा- 2019 तथा झारखंड सामान्य योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2019 शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *