रांची : झारखण्ड के युवाओं विशेषकर बेरोजगार युवाओं को जेएसएससी (झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ) ने झटका दिया है। जेएसएससी ने एक नहीं दो नहीं पुरे 12 प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। इसमें झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा भी शामिल है। युवाओं और अभ्यर्थियों को काफी उम्मीद थी की इस वर्ष सभी नियुक्ति के विज्ञापनों पर परीक्षा होंगी और नियुक्तियां होंगी लेकिन अब वो आस भी टूट गयी है। इस वर्ष आयोजित होने वाली सभी 12 विज्ञापनों को रद्द कर दिया गया है।
झारखण्ड झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि “याचिका संख्या WP(C) No.-3894/2021 रमेश हाँसदा एवं अन्य बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य तथा संलग्न वाद में माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक-16.12.2022 को पारित अंतिम न्यायादेश के अनुपालन के क्रम में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के पत्रांक- 604 दिनांक 30.01.2023 के आलोक में माननीय न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश से आच्छादित निम्न तालिका में अंकित आयोग द्वारा प्रकाशित विज्ञापनों को रदद् किया जाता हैः-“
क्रम संख्या | विज्ञापन संख्या | परीक्षा का नाम |
1 | 06/2021 एवं 02/2022 | झारखण्ड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा – 2021 |
2 | 13/2022 | झारखण्ड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022 |
3 | 12/2022 | झारखण्ड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा-2022 |
4 | 05/2021 | झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा -2021 |
5 | 01/2022 | झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियागिता परीक्षा – 2022 |
6 | 03/2022 एवं 04/2022 | झारखण्ड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी (आई॰टी॰आई॰ इन्सट्रक्टर) प्रतियोगिता परीक्षा-2022 |
7 | 07/2022 एवं 08/2022 | झारखण्ड इण्टरमीडिएट स्तर (कम्प्यूटर ज्ञान एवं कम्प्यटू र में हिन्दी टंकण अहर्त्ता धारक पद हेतु ) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 |
8 | 09/2022 | झारखण्ड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगितापरीक्षा-2022 |
9 | 10/2022 एवं 11/2022 | झारखण्ड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 |
10 | 16/2022 | झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 |
11 | 14/2022 एवं 15/2022 | स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022 |
12 | 21/2022 एवं 22/2022 | झारखण्ड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा – 2022 |
जेएसएससी ने बताया कि उपर्युक्त कंडिका में अंकित विज्ञापनों के मामले में नये सिरे से विज्ञापन प्रकाशित कर परीक्षा के आयोजन की कार्रवाई की जाएगी ।
झारखंड सरकार ने 2021 को नियुक्तियों का वर्ष घोषित किया था लेकिन सभी प्रकाशित विज्ञापन रद्द होने से बेरोजगारों और अभ्यार्थियों को फिर से निराश होना पड़ा है।
Leave a Reply