रांची : लैंडस्लाइड यानी भुस्खनल की घटना अक्सर उत्तराखंड, हिमांचल या अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में होने की घटना हम देखते रहते हैं। लेकिन आज सुबह झारखण्ड के हज़ारीबाग़ में लैंडस्लाइड की घटना देखने को मिला। आज सुबह हज़ारीबाग़ के वभनवे पहाड़ धंस गया। ३ सेकंड के अंदर पहाड़ भरभरा कर नीचे गिरा। मिटटी और बड़े बड़े पत्थर निचे गिरने ने धूल का गुबार उठ गया। बारिश के कारण मिट्टी ढीली होने के कारण भूस्खलन की घटना घटी है।
पास में ही 500 मीटर की दुरी पर गाँव है। हालाँकि किसी जान माल नुकसान नुकसान नहीं हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड़ में है और सचेत रहने की चेतावनी जारी कर दी है।
यहाँ लैंडस्लाइड की वीडियो देख सकते हैं।
Leave a Reply