रांची : मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना की राशि को पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख किया गया है। अब झारखण्ड में गंभीर बीमारी से पीड़ितों को मुख्यमंत्री दस लाख रूपये तक इलाज के लिए देंगे।
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत चिकित्सा हेतु विभागीय स्तर से चिकित्सा सहायता अनुदान की राशि ₹5 लाख को बढ़ाकर ₹10 लाख करने एवं असाध्य रोगों की सूची में अन्य असाध्य रोगों को सूचीबद्ध करने से सम्बन्धित प्रस्ताव पर स्वीकृति दी है।
Leave a Reply