Johar Ranchi

Ranchi and Jharkhand update

झारखण्ड के 9 खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी

jharkhand map

रांची : झारखण्ड सरकार राज्य के 9 खनिज ब्लॉकों की नीलामी करेगी। झारखंड के भूतत्व निदेशालय खान एवं भूतत्व विभाग ने झारखण्ड के खनिजधारित क्षेत्रों को खान मंत्रालय भारत सरकार के निर्धारित नियम एवं प्रावधानों के तहत खनिज ब्लॉक तैयार करते हुए नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। राज्य के कुल 9 खनिज ब्लॉकों की नीलामी की जाएगी। झारखंड के भूतत्व निदेशालय खान एवं भूतत्व विभाग ने खनिजों की नीलामी में भाग लेने हेतु विभिन्न समाचार पत्रों एवं एमएसटीसी के पोर्टल के साथ विभागीय पोर्टल पर निविदा निकाली है।


नीलामी की प्रक्रिया भारत सरकार के खान मंत्रालय से अधिसूचित मिनरल्स (एविडेंस ऑफ मिनरल्स कंटेंट्स) रूल्स, 2015 यथा संशोधित 2021 तथा मिनरल (ऑक्शन ) रूल्स 2015 यथा संशोधित 2021 के तहत की जा रही है।

इन खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी

  1. हरिहरपुर लेम बीचा लाइम स्टोन खनिज block-1, रामगढ़,
  2. हरिहरपुर लेम बीचा इंस्टॉल खनिज block -2, रामगढ़,
  3. चूरी लाइमस्टोन खनिज ब्लॉक, रांची,
  4. लोधापाट बॉक्साइट खनिज ब्लॉक, गुमला,
  5. रेवा रातू ग्रेफाइट खनिज ब्लॉक, पलामू,
  6. चीरोपाट बॉक्साइट खनिज ब्लॉक, लोहरदगा एवं गुमला,
  7. मेरालगड़ा लौह अयस्क ब्लॉक, पश्चिमी सिंहभूम,
  8. घाटकुरी लौह अयस्क block-1, पश्चिमी सिंहभूम और
  9. घाटकुरी लौह अयस्क खनिज block-2, पश्चिमी सिंहभूम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *