रांची : झारखण्ड के लोगों का वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने का सपना अब जल्द ही पूरा होने वाला है। बिहार की राजधानी पटना और झारखण्ड की राजधानी रांची के बीच चलने वाली पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 26 जून को होनेवाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इस ट्रेन का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। पिछले दिनों इस ट्रेन का पटना – रांची के बीच ट्रायल हुआ था। ट्रेन सुबह 6.55 में पटना से खुली थी और तय समय से पहले
रांची स्टेशन पहुँच गयी थी। इस ट्रेन का समय पटना से खुलने का समय (6:55am) और रांची पहुंचने का समय एक से डेढ़ बजे हो सकता है। वही वापस लौटने का समय Ranchi में (2:20pm) और Patna पहुंचने का समय साढ़े आठ – नौ बजे रात को हो सकता है। अब समय सारिणी जारी होने पर ही वास्तविक समय पता चल सकेगा।
यह ट्रेन पटना से जहानाबाद – गया -कोडरमा -हज़ारीबाग़ -बरकाकाना -मेसरा रूट पर चलेगा। इसमें टिकट की दर 890 से 1760 तक हो सकती है।
Leave a Reply