Johar Ranchi

Ranchi and Jharkhand update

पतरातू में बन रहा रेलवे टनल, इस मार्ग से पटना की दुरी हो जायगी 60 किमी कम

हज़ारीबाग़ के लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा ने इस रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने पतरातू मे निर्माणाधीन टनल, रेलवे ट्रैक व पुल का निरीक्षण किया।

Photo : हज़ारीबाग़ के लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा ने पतरातू मे निर्माणाधीन टनल, रेलवे ट्रैक व पुल का निरीक्षण किया।सुरंग की लंबाई 800 से 1000 मीटर तक है.

रांची : रांची-बरकाकाना रेलखंड का निर्माण तेजी से जारी है। इस रेलखंड मे एक टनल का निर्माण हो रहा है जो पतरातू के अंतर्गत आता है। इसके शुरू होने से रांची से बरकाकाना आने मे 1 घंटा लगेगा व पटना की दूरी 60 किमी कम होगी। साथ ही इस रेलखंड से होते हुए राजधानी एक्सप्रेस हज़ारीबाग होते हुए दिल्ली पहुंच सकती है।

उम्मीद की जा रही है की इस रेलखंड का निर्माण जून 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन होने के बाद झारखण्ड के लोगों को फायदा मिलेगा। इस मार्ग से होते हुए पटना जाने पर 60 किमी की दुरी कम हो जायगी।

हज़ारीबाग़ के लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा ने इस रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने पतरातू मे निर्माणाधीन टनल, रेलवे ट्रैक व पुल का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा “मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व व मा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के मार्गदर्शन में हज़ारीबाग लोकसभा समेत झारखण्ड में रेल सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *