रांची : झारखंड में एक बार फिर बारिश होने वाली है। बारिश से फिर जनजीवन प्रभावित होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दो से पांच फ़रवरी तक बारिश, बज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है।
2 फरवरी बुधवार को दोपहर के बाद आसमान में बादल छा जाएंगे और 3 फरवरी को बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी को राज्य के उत्तर पूर्वी ( देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज ) तथा निकटवर्ती मध्यम भाग (रांची, बोकारो, गुमला, हज़ारीबाग़, खूंटी, रामगढ) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 4 फरवरी को झारखंड के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से माध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। 5 फरवरी को भी राज्य के उत्तर पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा देखी हो सकती है।

3 से 4 फरवरी के बीच हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात हो सकती है। राज्य के उत्तर पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य क्षेत्र में कहीं-कहीं बर्फबारी भी देखी जा सकती है।

6 फरवरी के बाद मौसम मुख्यता शुल्क रहेगा और आसमान साफ हो जाएगा।
31 जनवरी से 4 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है।
रांची में चार फरवरी तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जायगा और अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
Leave a Reply