Johar Ranchi

Ranchi and Jharkhand update

रांची बनारस वंदे भारत ट्रेन का रूट होगा बोकारो कोडरमा, 18 मार्च से मिलेगा नियमित टिकट, किराया 2725 तक

रांची : झारखंड की राजधानी रांची को पहला भगवा कलर का वंदे भारत ट्रेन मिला है। यह वंदे भारत ट्रेन रांची और बनारस के बीच चलेगी।

12 मार्च को इस ट्रेन का ऑनलाइन उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने किया। रांची बनारस वंदे भारत ट्रेन 18 मार्च से नियमित चलेगा और गुरुवार के दिन ट्रेन रख रखाव के लिए बंद रहेगा।

रांची बनारस वंदे भारत ट्रेन का रूट

रांची बनारस वंदे भारत ट्रेन लोहरदगा पलामू रूट से चलने की काफी चर्चा थी। लेकिन रेलवे ने रांची बनारस वंदे भारत की रूट और समय सारिणी जारी की। रांची बनारस वंदे भारत ट्रेन रांची से मुरी, बोकारो, राजाबेरा, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते हुए बनारस पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 20887 रांची से सुबह 5 . 10 बजे खुलेगी और 7 . 50 घंटे बाद 1 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रांची से बनारस का सफर करीब आठ घंटे में पूरा होगा। इस ट्रेन में 8 रेक है।
ट्रेन नंबर 20888 बनारस से शाम 4 बजकर 5 मिनट में खुलेगी और रात 11. 55 बजे रांची पहुंचेगी।

रांची बनारस वंदे भारत ट्रेन का किराया

रांची बनारस वंदे भारत में एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया भोजन और नाश्ता के साथ 2725 रू है वही बिना भोजन के 2325 रू है। रांची बनारस वंदे भारत में AC चेयरकार में भोजन और नाश्ता के साथ 1505 रू और बिना भोजन के 1160 रू किराया है ।
बनारस से रांची आने पर नाश्ता नहीं मिलेगा। एग्जीक्यूटिव क्लास में भोजन के साथ 2625 रू और AC चेयरकार में भोजन और नाश्ता के साथ 1450 रू किराया लगेगा।

रांची से बोकारो फूडिंग के साथ एग्जीक्यूटिव क्लास में 1045 , चेयरकार कार में 580

रांची से कोडरमा फूडिंग के साथ एग्जीक्यूटिव क्लास में 1480 , चेयरकार कार में 795

मुरी से बनारस फूडिंग के साथ एग्जीक्यूटिव क्लास में 2475 , चेयरकार कार में 1385

बोकारो से बनारस फूडिंग के साथ एग्जीक्यूटिव क्लास में 2320 , चेयरकार कार में 1305

कोडरमा से बनारस फूडिंग के साथ एग्जीक्यूटिव क्लास में 1915 , चेयरकार कार में 1110

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *