रांची : लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने रांची के लोगों के लिए अच्छी खबर दी है। जल्द ही रांची वासियों के लिए एक नई ट्रेन भारतीय रेलवे देने जा रहा है। यह ट्रेन रांची और गोरखपुर के बीच चलेगी। रेलवे ने रांची और गोरखपुर के बीच नई ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।
रांची गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेन रांची से खुलकर जामताड़ा, जसीडीह , पटना होते हुए गोरखपुर तक जाएगी। ट्रेन नंबर 18629 रांची गोरखपुर एक्सप्रेस रांची से शाम 5 बजकर 10 मिनट में रांची से खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 11. 30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 18630 गोरखपुर रांची एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर स्टेशन से दोपहर 3. 30 बजे खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 9. 30 बजे रांची पहुंचेगी।
रांची और गोरखपुर के बीच मौर्य एक्सप्रेस पहले से चलती है जिसका अभी विस्तार सम्बलपुर तक कर दिया गया है। मौर्य एक्सप्रेस का विस्तार सम्बलपुर करने पर रांची के लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी जिसके बाद रेलवे ने रांची गोरखपुर के बीच नई ट्रेन दी है।
रांची गोरखपुर ट्रेन साप्तहिक होगी। रांची से यह ट्रेन शुक्रवार को खुलेगी और गोरखपुर से शनिवार को खुलेगी। ट्रेन में कुल 22 कोचेस होंगे।
ट्रेन का स्टॉपेज
रांची गोरखपुर ट्रेन का स्टॉपेज मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, कियूल, मोकामा, पटना साहिब, पटना, पाटलीपुत्र, दिघवाड़ा, छपड़ा, सिवान, भटनी, देवरिया सदर होगा।
ट्रेन का रूट चार्ट रेलवे ने जारी कर दिया है। जल्द ही ट्रेन को हरी झंडी भी मिल जाएगी।
Leave a Reply