Johar Ranchi

Ranchi and Jharkhand update

रांची में चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें

ELECTRIC BUS Photo Credit : NDTV.COM

रांची : आम लोगों को सुविधाएँ प्रदान करने के लिए रांची नगर निगम बसों के परिचालन के लिए नई बसें खरीदने वाली है। रांची नगर निगम सिटी में इलेक्ट्रिक बस चलाएगी। इसके लिए 200 इलेक्ट्रिक बस खरीदने की योजना है। इसके लिए रांची क्षेत्र के विभिन्न रूटों का मैप तैयार किया जायगा।

इलेक्ट्रिक बस चलाने की योजना के लिए रांची नगर निगम नया डीपीआर बनवाएगी। सभी बसों को पीपीपी मोड पर चलाया जायगा। डीपीआर बनाने का कार्य मेमर्स टंडन अर्बन सोल्युशन कम्पनी को दिया गया है।

बसों के परिचालन के लिए सर्वे कर रूट मैप तैयार किया जाएगा। क्षेत्रवार यात्रियों की संख्या का आकलन किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों को चलाने के लिए बसों का रूट और किराया तय किया जायगा। आमलोगों को सुविधान प्रदान करने के लिए ई टिकटिंग व्यवस्था लागु करने की योजना पर सर्वे किया जायगा।

रांची में फ़िलहाल 20 -25 सिटी बस मौजूदा समय में चल रहा है। सिटी बस चलाने के लिए पिछले दो बार भी डीपीआर बनाया गया था। इससे पहले आईटीडीपी संस्था 2016 में और 2019 में केपीएमजी और टेट्राटेक कम्पनी को डीपीआर बनाने का काम दिया गया था। अभी तीसरी बार बन रहे डीपीआर में इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन की योजना पर सर्वे होगा।

डीपीआर बनने के बाद 200 इलेक्ट्रिक्ट बस ख़रीदा जायगा और इसके संचालन के लिए भी कम्पनी का चुनाव किया जायगा। इन सबका निर्णय गुरुवार को सहायक नगर आयुक्त ज्योति सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *