लोहरदगा वासियों को जल्द ही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। रांची और दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन अब लोहरदगा स्टेशन में भी रुकेगी। इसकी जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे मंडल ने रांची रेलवे मंडल को दी है।
रांची – राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन गुरुवार और रविवार को लोहरदगा होकर चलती है। रांची नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस (12453 / 12454 ) और रांची नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस (12407 / 12408) ट्रेन को प्रायोगिक तौर पर अगले आदेश तक ठहरने का आदेश दिया गया है।
अगले आदेश तक लोहरदगा में 13 अगस्त से ट्रेनों का ठहराव शुरू होगा। ट्रेन संख्या 12453 13 अगस्त को शाम 6:10 बजे रुकेगा। 20 अगस्त को सुबह 8 :20 बजे ट्रेन संख्या 12454 लोहरदगा में रुकेगा। ट्रेन संख्या 12407 का लोहरदगा में ठहराव 17 अगस्त से होगा और ट्रेन शाम 7. 30 बजे लोहरदगा स्टेशन पहुंचेगी । ट्रेन संख्या 12408 भी 17 अगस्त से सुबह 7. 53 बजे लोहरदगा स्टेशन पहुंचेगी । ट्रेनें यहाँ दो मिनट के लिए ही रुकेंगी।
Leave a Reply