रांची : रांची से अहमदाबाद के लिए डायरेक्ट ट्रेन चलने की खबर है। साथ ही रांची से केरल के एनार्कुलम के लिए भी ट्रेन चलने वाली है।
रांची के सांसद संजय सेठ ने बताया की रांची को जल्द की रेलवे की कई सौगातें मिलने वाली है। बहुत जल्द रांची के हटिया स्टेशन से अहमदाबाद के लिए डायरेक्ट ट्रेन चलने वाली है। इसके अलावा हटिया से केरल के एनार्कुलम तक जनसाधारण एक्सप्रेस चलने वाली है जो कोयंबटूर होते हुए एनार्कुलम जाएगी। इन ट्रेनों के चलने से गुजरात और दक्षिण भारत आने जाने में लोगों को सुविधा होगी।
उन्होंने बताया की रांची लोहरदगा पैसेंजर्स ट्रेन की बोगी को 12 से 16 करने की तैयारी चल रही है। नामकुम में अंडरपास बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया है।
Leave a Reply