केंद्रीय मंत्री को झारखंडी वस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन व्यक्त करते रांची सांसद संजय सेठ।
रांची : रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की और रांची में बढ़ रही आबादी को देखते हुए रांची में आउटर रिंग रोड बनाने की मांग की। सांसद ने आने वाले 30 सालों में रांची की जनसंख्या को देखते हुए रांची में एक आउटर रिंग रोड की निर्माण बात रखी।
उन्होंने रांची में झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरीडोर के निर्माण कार्य की स्वीकृति व निर्माण कार्य आरंभ होने की खुशी में रांची की जनता की ओर से केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
Leave a Reply