चेन्नई : दो दिनों के बाद आईपीएल 2022 का आगाज होने वाला है और उसके दो दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स से महेंद्र सिंह धौनी ने कप्तानी छोड़ दी है। सीएसके ने इसकी जानकारी फैंस को दी। अब सीएसके के नए कप्तान रविंद्र जडेजा होंगे।
धोनी ने अपने कप्तानी में चार बार चेन्नई सुपर किंग्स को ख़िताब दिलाया है। 14 साल तक सीएसके के कप्तान रहें धोनी ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई। 9 बार अपने कप्तानी में आईपीएल के फ़ाइनल में पहुँचाया। 11 बार टीम प्लेऑफ तक पहुंचाया।
Leave a Reply