Ranchi : आईपीएल की नीलामी चल रही है. खिलाड़ियों पर जमकर धन वर्षा हो रही है. कभी महेंद्र सिंह धोनी से क्रिकेट के टिप्स लेने वाले ईशान किशन ने आईपीएल की नीलामी में को पछाड़ दिया है. ईशान किशन धोनी से भी महंगे बिके हैं. ईशान किशन को मुंबई इंडियन में 15.25 करोड़ में खरीदा है जबकि महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 करोड में रिटेन किया है.
मूल रूप से बिहार के रहने वाले ईशान किशन झारखंड से क्रिकेट खेलते हैं.
झारखंड के अन्य खिलाड़ी सौरभ तिवारी, वरुण एरोन, शाहबाज नदीम, अनुकूल रॉय, मोनू सिंह इत्यादि खिलाड़ी अभी अनसोल्ड है. इन सब की बोली कल लगाई जा सकती है.
महेंद्र सिंह धोनी और ईशान किशन के अलावा राहुल त्रिपाठी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.50 करोड़ में खरीदा है.
राहुल त्रिपाठी भी रांची के हैं लेकिन वह महाराष्ट्र से क्रिकेट खेलते हैं.
कभी धोनी से लेते थे टिप्स, आज धोनी से महंगे बिके

Leave a Reply