रांची : साऊथ एसियन्स एथलेटिक फेडरेशन (सैफ ) क्रॉस कॉन्ट्री चैंपियनशिप और 56 वीं राष्ट्रीय क्रॉस कॉन्ट्री चैंपियनशिप का आयोजन नागालैंड की राजधानी कोहिमा में आयोजित किया गया। जिसमें झारखंड की आशा किरण बारला ने राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री अंडर 20(महिला) वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। ज्ञात हो कि गढ़वा में आयोजित राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री में भी सुश्री बारला ने स्वर्ण जीता था।

पाँच साउथ एशियन देश भारत, बांग्लादेश, मालद्वीव, नेपाल और श्री लंका ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया है। अंतर्राष्ट्रिय स्तर पर 50 एथलीटों ने भाग लिया है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 378 पुरुष और 296 महिलाओं ने भाग लिया है।
Leave a Reply