रांची : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने लॉन बॉल्स में एक और पदक जीत लिया है। गोल्ड मेडल मैच हारने के बावजूद भारत ने रजत पदक जीता। भारतीय पुरुष फोर्स टीम में रांची के तीन प्लेयर सुनील बहादुर, चन्दन सिंह और दिनेश कुमार शामिल हैं वहीं नवनीत सिंह दिल्ली से हैं.

पुरुष फोर्स टीम को फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड ने 18-5 से हराया. इसी के साथ भारत के हिस्से रजत पदक आया है. ये पुरुष टीम का इन राष्ट्रमंडल खेलों में पहल पदक है. इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने इस खेल में राष्ट्रमंडल खेलों में कभी भी पदक नहीं जीता था.
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने पहली बार लॉन बॉल्स में पदक जीता है और आठ इवेंट में एक स्वर्ण और एक रजत के साथ इतिहास रचा। इससे पहले महिला फोर्स टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था जिसमें रांची की रूपा रानी तिर्की और लवली चौबे शामिल थे।
Leave a Reply