जमशेदपुर : जमशेदपुर में मानगो और साकची के बीच प्रस्तावित मानगो फ्लाईओवर के डिजाइन पर टाटा स्टील ने एनओसी (कंपनी अनापत्ति प्रमाणपत्र) देने को तैयार नहीं है। टाटा स्टील ने डिजाइन में व्यापक सुधार करने का सुझाव दिया है। इस बीच सरकार ने पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख और सेंट्रल डिजाइन ऑर्गेनाइजेशन (सीडीओ) के मुख्य अभियंता को बदल दिया है।
जमशेदपुर में मानगो फ्लाईओवर का काम तब तब तक शुरू नहीं हो सकता जबतक की टाटा स्टील फ्लाईओवर के निर्माण के लिए एनओसी ना दे।
अब फिर से फ्लाईओवर के निर्माण के लिए तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति लेनी होगी। इस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 461 करोड़ रुपए की राशि पथ निर्माण विभाग को आवंटित कर दी गयी है।
(स्त्रोत : दैनिक भास्कर)
Leave a Reply